लाइव न्यूज़ :

share market : शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 595 अंक चढ़ा, निफ्टी 9,450 अंक के पार

By भाषा | Updated: May 28, 2020 17:49 IST

लगातार दूसरे दिन भी शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी रहा। सेंसेक्स की बड़ी कंपनियों एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी तथा आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में बढ़त से भी बाजार की धारणा को बल मिला।

Open in App
ठळक मुद्देसकारात्मक वैश्विक रुख के बीच शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन जारी रहा और सेंसेक्स 595 अंक और चढ़ गया।इसी तरह एनएसई का निफ्टी 175.15 अंक या 1.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,490.10 अंक पर बंद हुआ।

नयी दिल्ली: सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन जारी रहा और सेंसेक्स 595 अंक और चढ़ गया। सेंसेक्स की बड़ी कंपनियों एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी तथा आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में बढ़त से भी बाजार की धारणा को बल मिला। मई के डेरिवेटिव्स अनुबंधों के निपटान से पहले बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 595.37 अंक या 1.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ 32,200.59 अंक पर बंद हुआ। दिन में यह 32,267.23 अंक का भी गया था।

इसी तरह एनएसई का निफ्टी 175.15 अंक या 1.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,490.10 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में एलएंडटी का शेयर छह प्रतिशत से अधिक चढ़ गया। हीरो मोटोकॉर्प, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी और एचसीएल टेक के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर आईटीसी, एसबीआई और भारती एयरटेल के शेयर नुकसान में रहे। विश्लेषकों ने कहा कि मई के डेरिवेटिव्स अनुबंधों के निपटान के मद्देनजर भागीदारों की शॉर्ट कवरिंग से बाजार में व्यापक तेजी देखने को मिलेगी।

इसके अलावा वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख से भी यहां धारणा को बल मिला। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की लाभ में रहे। वहीं हांगकांग के हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजारों में भी मजबूती का रुख था। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 34.92 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया पांच पैसे टूटकर 75.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीshare bazarshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?