लाइव न्यूज़ :

Share Bazar: शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 409 अंक उछला, निफ्टी 10,800 अंक के ऊपर

By भाषा | Updated: July 9, 2020 17:46 IST

शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को फिर तेजी देखी गई। सेंसेक्स 409 अंक उछलकर 36,737.69 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स कारोबार के दौरान एक समय 36,806.30 अंक के उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

Open in App
ठळक मुद्देएक दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को फिर तेजी आयी और बीएसई सेंसेक्स 409 अंक उछलकर 36,737.69 अंक पर बंद हुआ।एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज में बढ़त से बाजार में मजबूती आयी।

मुंबई: एक दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को फिर तेजी आयी और बीएसई सेंसेक्स 409 अंक उछलकर 36,737.69 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच सेंसेक्स में अच्छी हिस्सेदारी रखने वाले एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज में बढ़त से बाजार में मजबूती आयी। बंबई शेयर बाजार का तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के दौरान एक समय 36,806.30 अंक के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन बाद में यह थोड़ा नीचे आया और अंत में 408.68 अंक यानी 1.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 36,737.69 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 345.51 अंक की गिरावट के साथ 36,329.01 अंक पर बंद हुआ था।

इससे पहले, पांच कारोबारी सत्रों में इसमें तेजी रही थी। नेशनल स्टॉक एक्सचेचंज का निफ्टी भी 107.70 अंक यानी 1.01 प्रतिशत मजबूबत होकर 10,813.45 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में बजाज फाइनेंस रही। इसमें करीब 4 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा एसबीआई, टाटा स्टील, एचडीएफसी, बजाज फिनसर्व, एचसीएलटेक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी बढ़त में रहे।

दूसरी तरफ ओएनजीसी, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचयूएल और मारुति के शेयर नीचे आये। आनंद राठी के इक्विटी शोध प्रमुख (फंडामेंटल) नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि घरेलू बाजार सकारात्मक रुख के साथ खुला। चीन के सकारात्मक आर्थिक आंकड़ों से एशियाई बाजारों में तेजी रही जिसका असर घरेलू बाजार पर पड़ा। उन्होंने कहा कि धारणा मजबूत बने रहने से मानक सूचकांक महत्वपूर्ण स्तर से ऊपर पहुंचा। वैश्विक स्तर पर चीन का शंघाई, हांगकांग, जापान का तोक्यो और दक्षिण कोरिया के सोल में तेजी रही।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी शुरूआती कारोबार में तेजी रही। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 0.05 प्रतिशत मजबूत होकर 43.31 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे मजबूत होकर 74.99 पर बंद हुआ।

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीशेयर बाजारStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित