लाइव न्यूज़ :

मैक्रोटेक डेवलपर्स की बुकिंग बिक्री चौथी तिमाही में 72 प्रतिशत बढ़कर 2,013 करोड़ रुपये हुई

By भाषा | Updated: May 5, 2021 11:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मई रियल्टी कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स ने बताया कि बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के दौरान उसकी बुकिंग 72 प्रतिशत बढ़कर 2,013 करोड़ रुपये हो गई, और इस दौरान कंपनी ने अपने कर्ज में 544 करोड़ रुपये की कटौती की।

इससे एक साल पहले की समान अवधि में उसकी बुकिंग बिक्री 1,172 करोड़ रुपये थी।

मैक्रोटेक डेवलपर्स, जिसे पहले लोढ़ा डेवलपर्स के रूप में जाना जाता था, ने शेयर बाजार को बताया कि उसकी बुकिंग बिक्री में 57 प्रतिशत योगदान मध्य-आय और किफायती आवास खंड का है।

कंपनी ने बताया, ‘‘जोरदार परिचालन लागत के चलते हमारे संचयी शुद्ध ऋण में 544 करोड़ रुपये की कमी हुई।’’

हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि उसके ऊपर कुल कितना कर्ज है। साथ ही वित्त वर्ष 2020-21 के लिए बिक्री बुकिंग की संख्या का खुलासा भी नहीं किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब