लाइव न्यूज़ :

बीओएम को उम्मीद, सिर्फ 1,000-1,500 करोड़ रुपये के ऋण का करना पड़ेगा पुनर्गठन

By भाषा | Updated: November 22, 2020 17:21 IST

Open in App

मुंबई, 22 नवंबर बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ए एस राजीव ने कहा कि बैंक को उम्मीद है कि आरबीआई की योजना के तहत 31 दिसंबर से पहले उसके कुल अग्रिम में से सिर्फ 1,000-1,500 करोड़ रुपये का एकमुश्त पुनर्गठन होगा।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने पहले अनुमान जताया था कि उसके किस्त स्थगन खातों में से करीब 3,000-4,000 करोड़ रुपये की राशि एकमुश्त पुनर्गठन के लिए आएगी।

उन्होंने कहा कि हालांकि समय के साथ किस्त स्थगन के खाते तेजी से घटकर मार्च में 27 प्रतिशत से अगस्त अंत में 15-16 प्रतिशत (14,000-15,000 करोड़ रुपये) पर आ गए।

राजीव ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमें पहले उम्मीद थी कि कुल किस्त स्थगन की 15-20 प्रतिशत राशि पुनर्गठन के लिए जाएगी, लेकिन अब लगता है कि यह आंकड़ा कुल मिलाकर 1,000-1,500 करोड़ रुपये का होगा।’’

बैंक का कुल अग्रिम 30 सितंबर, 2020 तक 1,03,408 करोड़ रुपये था।

भारतीय रिजर्व बैंक ने कोविड-19 महामारी के चलते पैदा हुई कठिनाइयों की वजह से अगस्त में व्यक्तिगत और कॉरपोरेट कर्जदारों के लिए एकमुश्त पुनर्गठन योजना की घोषणा की थी। योजना के तहत समाधान को 31 दिसंबर, 2020 तक लागू किया जाना है।

बैंक ने अब तक एमएसएमई सहित 800 छोटे खातों का पुनर्गठन किया है, जिसकी कुल राशि 40 करोड़ रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें