लाइव न्यूज़ :

भारतीय बाजार में इस साल 25 नए उत्पाद उतारेगी बीएमडब्ल्यू

By भाषा | Updated: January 21, 2021 16:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता बीएमडब्ल्यू ने कोरोना वायरस महामारी के सबसे बुरे दौर को पीछे छोड़ते हुए इस साल भारत में 25 नए उत्पाद पेश करने की योजना बनाई है।

कंपनी को उम्मीद है कि इस साल वह भारत में दो अंक की वृद्धि हासिल करेगी। कंपनी ने बृहस्पतिवार को अपनी बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज की ग्रैन लिमोसिन को भारतीय बाजार में उतारा है। इसकी शोरूम कीमत 51.5 लाख रुपये से 53.9 लाख रुपये है।

कंपनी का अनुमान है कि महामारी के चलते लोग निजी वाहनों को अधिक तरजीह देंगे और अंतराष्ट्रीय यात्रा तथा सैर-सपाटे में कमी के चलते लक्जरी कारों की मांग बढ़ेगी।

भारत में बीएमडब्ल्यू समूह के अध्यक्ष विक्रम पवाह ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘जहां तक ​​हमारे कारोबार की बात है, कोरोना वायरस का सबसे बुरा दौर पीछे छूट चुका है। हमने देखा कि 2020 में व्यापार बंद था... हमें उम्मीद है कि पिछले साल लगभग आठ महीनों की तुलना में इस साल पूरे 12 महीने परिचालन होगा। मांग भी बढ़ रही है।’’

उन्होंने बताया कि पिछले साल नवंबर-दिसंबर के दौरान कंपनी अपने कोविड-पूर्व के स्तर को हासिल करने में सफल रही थी।

इस साल कंपनी की वृद्धि संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बिक्री में 10 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद जताई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें