लाइव न्यूज़ :

ब्लू स्टार को दूसरी तिमाही से कारोबार में सुधार की उम्मीद

By भाषा | Updated: July 9, 2021 15:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जुलाई एयर कंडीशनर क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ब्लू स्टार लिमिटेड को उम्मीद है कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही से कारोबार में सुधार होगा।

कंपनी के अध्यक्ष शैलेश हरिभक्ति ने कहा कि महामारी से सबक लेने के बाद कंपनी अब किसी खास भौगोलिक क्षेत्र पर निर्भरता और मौसमी जोखिमों को कम करने के साथ ही निर्यात बढ़ाने पर जोर दे रही है।

ब्लू स्टार हाल में सरकार द्वारा घोषित उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना में भाग लेने की तैयारी भी कर रही है।

हरिभक्ति ने कंपनी के शेयरधारकों से कहा, ‘‘कोविड की दूसरी लहर के चलते पैदा हुए हालात के कारण अर्थव्यवस्था और हमारा कारोबार वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में ठहर सा गया और हमें एक और खराब गर्मी के सत्र का सामना करना पड़ा।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और तेजी से टीकाकरण अभियान के साथ मुझे उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही से चीजें बेहतर होने लगेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?