लाइव न्यूज़ :

धान खरीद समस्या के हल को बीजद सांसद खाद्य मंत्री गोयल से मिले

By भाषा | Updated: July 20, 2021 23:29 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 20 जुलाई सत्ताधारी बीजू जनता दल (बीजद) ने मंगलवार को भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। वहीं पार्टी के सांसद खाद्य मंत्री पीयूष गोयल से मिले और उनसे धान खरीद की समस्या को दूर करने को कदम उठाने की मांग की है।

बीजद के लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों ने गोयल से संसद में मुलाकात की।

इन सांसदों ने गोयल से ओडिशा की लंबित खाद्य सब्सिडी को तत्काल जारी करने, एफसीआई द्वारा राज्य में अधिशेष चावल के उठाव तथा टाट के बोरों की कमी का मुद्दा उठाया।

प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य ने बातया कि गोयल ने जरूरी कदम उठाने का भरोसा दिलाया है।

बीजद सांसदों ने 6,081.45 करोड़ रुपये की लंबित सब्सिडी को जारी करने की मांग की।

एफसीआई न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कार्यक्रम के तहत धान-चावल की खरीद करता है।

हालांकि, एमएमपी को दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए ओडिशा सरकार ने 2003-04 में राज्य के किसानों से धान की खरीद की जिम्मेदारी खुद संभाल ली थी।

केंद्र के साथ किए गए एमओयू के तहत राज्य सरकार या राज्य खरीद एजेंसी पर शून्य वित्तीय देनदारी होगी। बीजद सांसदों ने आरोप लगाया कि ओडिशा को अग्रिम सब्सिडी जारी करने का काम नियमित नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें