लाइव न्यूज़ :

बायोकॉन का चौथी तिमाही शुद्ध लाभ 86 प्रतिशत बढ़कर 296.4 करोड़ रुपये पर पहुंचा

By भाषा | Updated: April 29, 2021 17:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बायोकॉन ने कहा है कि 31 मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही के दौरान उसका एकीकृत मुनाफा 86.29 प्रतिशत बढ़कर 296.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी को एक साल पहले इसी अवधि में 159.1 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा है, जनवरी से मार्च 2021 की चौथी तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय एक साल पहले की इसी अवधि के 1,620.6 करोड़ रुपये के मुकाबले 26.13 प्रतिशत बढ़कर 2,044.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

बायोकॉन की कार्यकारी चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ ने कहा, ‘‘चौथी तिमाही के दौरान कंपनी का कुल कारोबार 26 प्रतिशत बढ़कर 2,044 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की शोध सेवायें और जेनेरिक्स व्यवसायों से होने वाली आय से यह वृद्धि हासिल हुई है।’’

मजूमदार शॉ ने कहा कि बायोकोन समूह वर्तमान में देशभर में रेमडेसिविर, इटोलिजुमाब और सायटोसोर्ब की मांग को पूरी करने का काम कर रही है।

शेयर बाजारों को भेजी एक अन्य सूचना में कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने अनुपम जिंदल को कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी के पद से हटाने और इंद्रनिल सेन को तुरंत प्रभाव से मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब