लाइव न्यूज़ :

जीरोधा के अरबपति सीईओ ने किराने की दुकान चलाने वाले ससुर की तस्वीर की शेयर, कहा- जब उनकी बेटी का हाथ मांगा था तो उन्होंने...

By अनिल शर्मा | Updated: May 9, 2023 10:43 IST

नितिन कामत ने बताया कि वह भारतीय सेना में थे और कारगिल युद्ध के दौरान अपनी उंगलियां गंवाने के बाद स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति ले ली थी। इसके बाद उन्होंने बेलगाम में एक किराने की दुकान शुरू की।

Open in App
ठळक मुद्देजीरोधा के अरबपति सीईओ नितिन कामत ने अपने ससुर शिवाजी पाटिल की तस्वीर शेयर की है।कामत ने कहा कि उनके ससुर सेना में थे और सेवानिवृत्त होने के बाद बेंगलुरु में किराने की दुकान चलाते हैं।

बेंगलुरुः जीरोधा के अरबपति सीईओ नितिन कामत ने अपने ससुर शिवाजी पाटिल की ट्विटर पर तस्वीर शेयर की है जो किराने की दुकान चलाते हैं। इस तस्वीर के साथ कामत ने सिलसिलेवार ट्वीट में उनके व्यक्तित्व की चर्चा की है। उन्होंने बताया कि जब संघर्ष कर रहे थे, उनकी बेटी का हाथ मांगा था तब वह सरकारी नौकरी करने के लिए कहा था।

नितिन कामत ने बताया कि वह भारतीय सेना में थे और कारगिल युद्ध के दौरान अपनी उंगलियां गंवाने के बाद स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति ले ली थी। इसके बाद उन्होंने बेलगाम में एक किराने की दुकान शुरू की।

जीरोधा सीईओ ने कहा कि उनकी उम्र 70 साल की है लेकिन दुकान के लिए किराने का सामान खरीदने के लिए (विशेष रूप से विकलांगों के लिए) अपने दशकों पुराने स्कूटर से रोजाना स्थानीय बाजार जाते हैं। कामत ने कहा कि उनकी एकमात्र मददगार मेरी सास हैं, जो दुकान चलाने और घर संभालने में उनकी मदद करती हैं।

कामत ने ट्वीट में आगे बताया कि ससुर ने सीमा (पत्नी) और मेरी सफलता के बाद भी काम बंद करने से मना कर दिया। जब मैं उनसे दुकान में विभिन्न उत्पादों के मार्जिन के बारे में पूछता हूं, तब भी उनकी आंखों में एक चमक होती है। वह चिक्की पर 25% मार्जिन के बारे में बताते हैं। 200 रुपये में एक बॉक्स खरीदते हैं और उन्हें अलग-अलग 250 रुपये में बेचते हैं।

कामत ने आगे कहा कि उनकी ना किसी चीज की चाहत है और ना ही इसकी शिकायत करते हैं। यहाँ तक कि युद्ध में अपनी उँगलियाँ गंवाने के बारे में भी नहीं।  कामत ने अपनी शादी को लेकर कहा कि "2007 में जब मैंने शादी के लिए उनसे उनकी बेटी का हाथ मांगा था तब उन्होंने मुझे सरकारी नौकरी करने के लिए प्रेरित करने की कोशिश की थी। उस वक्त मैं संघर्ष कर रहा था।''

मुझे इसमे कोई शक नहीं कि संतुष्ट रहना है और मानसिक और शारीरिक रूप से सक्रिय होना कभी बंद नहीं करना है। पैसा इसे नहीं खरीद सकता और वह सबसे अच्छा उदाहरण हैं।

टॅग्स :बेंगलुरुZerodha
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम