लाइव न्यूज़ :

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने सिंदूर की खेती में किया क्रांतिकारी शोध, हाई जर्मिनेशन मैटेरियल सीड से तैयार किए गए पौधे

By एस पी सिन्हा | Updated: January 20, 2026 16:23 IST

हाई जर्मिनेशन मैटेरियल सीड से अब एक हजार से अधिक स्वस्थ पौधे तैयार हो चुके हैं। सिंदूर की खेती अब प्रयोग नहीं, बल्कि मुनाफे का सौदा बनने जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसिंदूर की खेती बिहार के गिने-चुने इलाकों तक सीमित थी और जोखिम से भरी मानी जाती थी।पौधे फलन से पहले गिर जाते थे, सूख जाते थे और किसान घाटे में चले जाते थे।बीएयू सबौर के वैज्ञानिकों की नई तकनीक ने तस्वीर पलट दी है।

पटनाःबिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) सबौर के वैज्ञानिकों ने सिंदूर की खेती में ऐसा क्रांतिकारी शोध किया है, जिसे खेती की दुनिया में गेम चेंजर माना जा रहा है। हाई जर्मिनेशन बीज विकसित कर वैज्ञानिकों ने उस सबसे बड़ी परेशानी को दूर कर दिया है, जो अब तक किसानों के लिए सिरदर्द बनी हुई थी कम अंकुरण और पौधों का समय से पहले सूख जाना। यह शोध किसानों के हक में खेती की सियासत को मजबूत करने वाली बड़ी सफलता है। उल्लेखनीय है कि अब तक सिंदूर की खेती बिहार के गिने-चुने इलाकों तक सीमित थी और जोखिम से भरी मानी जाती थी।

पौधे फलन से पहले गिर जाते थे, सूख जाते थे और किसान घाटे में चले जाते थे। लेकिन बीएयू सबौर के वैज्ञानिकों की नई तकनीक ने तस्वीर पलट दी है। हाई जर्मिनेशन मैटेरियल सीड से अब एक हजार से अधिक स्वस्थ पौधे तैयार हो चुके हैं। इससे साफ है कि सिंदूर की खेती अब प्रयोग नहीं, बल्कि मुनाफे का सौदा बनने जा रही है।

विश्वविद्यालय ने इसे सिर्फ प्रयोगशाला तक सीमित नहीं रखा है। बीएयू सबौर राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में सिंदूर की खेती फैलाने की रणनीति पर काम कर रहा है। कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) के जरिए किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। वैज्ञानिक खुद खेत तक पहुंचकर मार्गदर्शन देंगे और पौधों के विकास के बाद भी तकनीकी सहयोग जारी रहेगा।

यानी किसान अकेला नहीं छोड़ा जाएगा, बल्कि उसे सिस्टम का पूरा सहारा मिलेगा। बीएयू के कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह ने साफ कहा है कि विश्वविद्यालय सिंदूर और फूड कलर उत्पादन को लेकर पूरी गंभीरता से काम कर रहा है। मकसद है राज्य को आयात पर निर्भरता से मुक्त करना और स्थानीय किसानों को नए लाभकारी विकल्प देना।

वैज्ञानिकों ने सिंदूर की खेती के हर पहलू बीज, पौधा, उत्पादन और बाजार पर शोध शुरू कर दिया है। राजनीति और अर्थव्यवस्था  में देखें तो यह शोध सिर्फ खेती नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की सियासत है। सिंदूर की खेती किसानों की आय बढ़ाने का नया जरिया बनेगी और बिहार के खेतों में खुशहाली का रंग भरेगी। बीएयू सबौर की यह पहल आने वाले समय में कृषि आधारित कारोबार का मजबूत मॉडल साबित हो सकती है।

टॅग्स :बिहारबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?