लाइव न्यूज़ :

भारत बायोटेक ने कोवैक्सिन का निर्यात शुरू किया

By भाषा | Updated: November 29, 2021 15:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर भारत बायोटेक ने कोविड-19 के टीके कोवैक्सिन का निर्यात शुरू कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि उसने नवंबर में लंबे समय से लंबित निर्यात ऑर्डर निपटाए हैं।

भारत बायोटेक ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘नवंबर में लंबे समय से लंबित निर्यात ऑर्डरों को पूरा किया जा रहा है। आने वाले महीनों में निर्यात को और तेजी से बढ़ाया जाएगा। बड़ी संख्या में देशों में कोवैक्सिन के आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति मिल चुकी है। ऐसे में दिसंबर में कुछ अन्य देशों को टीके का निर्यात शुरू किया जाएगा।’’

हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि वह दिसंबर से किन अन्य देशों को टीके का निर्यात शुरू करेगी।

ट्वीट में कंपनी ने निर्यात की अनुमति देने के लिए भारत सरकार का आभार जताया है। कंपनी ने कहा, ‘‘कोवैक्सिन महामारी के खिलाफ लड़ाई का एक अभिन्न हिस्सा बन गई है।’’

इससे पहले पिछले सप्ताह सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने बताया था कि उसने अपने टीके कोविशील्ड का निर्यात शुरू कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 10वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें