लाइव न्यूज़ :

भारत बॉयोटेक ने राज्य सरकारों के लिए कोवैक्सीन की कीमत घटा कर 400 रुपये प्रति डोज की

By भाषा | Updated: April 29, 2021 18:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली , 29 अप्रैल हैदाराबाद की कंपनी भारत बायोटेक ने कोविड-19 के टीके कोवैक्सीन का मूल्य राज्यों के लिए 600 रुपये प्रति डोज से घटा कर 400 रुपये करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।

कंपनी की इस बात के लिए व्यपाक आलोचना हो रही थी कि उसने केंद्र को अपना टीका 150 रुपये की दर से बेचा है जबकि राज्यों और निजी क्षेत्र के लिए अपने टीके की कीमत कम्रश: 600 और 1200 रुपये प्रति डोज (खुराक) रखी है।

कंपनी ने ताजा घोषणा में कहा है, ‘‘स्वास्थ्य प्रणाली के समक्ष विशाल चुनौती को देखते हुए, हमने राज्य सरकारों को टीका 400 रुपये प्रति डोज की दर से उपलब्ध कराने का निर्णय किया है।’’

कंपनी ने देश में इस समय महामारी की गंभीर स्थिति को लेकर चिंता जतायी है।

इससे पहले,सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोवीशील्ड वैक्सीन का मूल्य राज्य सरकारों के लिए 25 प्रतिशत घटा कर 300 रुपये कर दिया।

भारत में पहली मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को भी टीका दिए जाने की घोषणा की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 10वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें