लाइव न्यूज़ :

चीनी निर्यात की बेहतर संभावनायें, अगले चीनी सत्र में हो सकता है 60 लाख टन चीनी का निर्यात: इस्मा

By भाषा | Updated: September 9, 2021 21:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ सितंबर भारत अगले महीने से शुरू होने वाले नये चीनी सत्र में विश्व बाजार में चीनी की ऊंची कीमतों का लाभ उठाते हुये 60 लाख टन चीनी का निर्यात कर सकता है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश है। चीनी उद्योग के प्रमुख संगठन इस्मा ने बृहस्पतिवार को यह कहा है।

देश ने वर्ष 2020-21 के सत्र (अक्टूबर-सितंबर) के पहले 11 महीनों में लगभग 66.7 लाख टन चीनी का निर्यात किया है जो कि इससे पिछले साल किए गए 55.7 लाख टन के निर्यात से कहीं अधिक है।

मौजूदा चीनी सत्र में कुल चीनी निर्यात 70 लाख टन के पार हो सकता है।

इस्मा ने कहा कि ब्राजील में उत्पादन में संभावित गिरावट के कारण अगले सत्र में विश्व बाजार में चीनी की कमी की संभावना को देखते हुए इसकी वैश्विक कीमतें चार साल के उच्च स्तर लगभग 20 सेंट प्रति पौंड पर चल रही हैं।

भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) ने कहा, "इसका मतलब यह होगा कि भारतीय चीनी मिलों के पास अगले कुछ महीनों में जनवरी 2022 तक और उसके बाद अप्रैल 2022 तक ब्राजील की चीनी बाजार में आने से पहले अपनी अधिशेष चीनी का निर्यात करने का अच्छा अवसर होगा।"

कई चीनी मिलों ने आगामी सत्र में निर्यात के लिए वायदा अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस्मा ने कहा, ‘‘इसलिए यह माना जाता है और अपेक्षित है कि भारतीय चीनी मिलें इस अवसर का लाभ उठाएंगी और अगले सत्र में भी 60 लाख टन तक चीनी का निर्यात करने की स्थिति में होंगी।

इसके अलावा, थाईलैंड में चीनी उत्पादन अपने पिछले वर्षों की तुलना में अगले सत्र में बढ़ने की संभावना है, लेकिन फिर भी यह अपने सामान्य उत्पादन 1.4-1.45 करोड़ टन से लगभग 30-35 लाख टन कम ही रहेगा। इस्मा ने कहा, थाईलैंड की चीनी जनवरी 2022 के बाद ही बाजार में आएगी।

इस्मा के अनुसार, इस महीने खत्म हो रहे 2020-21 सत्र में अगस्त तक देश ने 66.7 लाख टन चीनी का निर्यात किया। इसमें से 62.2 लाख टन खाद्य मंत्रालय द्वारा निर्धारित कोटे के तहत और कुछ मात्रा खुले सामान्य लाइसेंस के तहत निर्यात की गई।

छह सितंबर तक 2,29,000 टन चीनी बंदरगाहों पर थी, जिसका या तो जहाजों पर लदान हो गया था या जो मालवाहक पोतों के इंतजार में गोदामों में पड़ी थी।

इस्मा ने कहा, "इसका मतलब यह होगा कि मौजूदा सत्र में 20 दिन और बचे होने को देखते हुये कुल निर्यात 70 लाख टन के पार हो सकता है।"

इस्मा ने कहा कि कुल निर्यात में, भारत से 34.2 लाख टन कच्ची चीनी, 25.6 लाख टन सफेद चीनी और 1,88,000 टन परिष्कृत चीनी का निर्यात किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?