लाइव न्यूज़ :

दुनिया के तीसरे सबसे धनी शख्स बने बर्नार्ड आरनॉल्ट, बेजोज और गेट्स के बाद 100 अरब डॉलर के क्लब में हुए शामिल

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 20, 2019 17:34 IST

2019 की ब्लूमबर्ग की रैंकिंग में शामिल यूरोपीय लोगों में फ्रांस के जिन अरबपतियों ने सबसे ज्यादा धन जोड़ा है, उनमें  बर्नार्ड आरनॉल्ट के अलावा केरिंग कंपनी के चेयरमैन फ्रैंकोइस पिनॉल्ट और कॉस्मेटिक कंपनी के घराने से फ्रैंकोइस बेटेनकोर्ट मेयेर्स शामिल हैं।

Open in App

फ्रांस की लक्जरी गुड्स की कंपनी एलबीएमएच के चेयरमैन बर्नार्ड आरनॉल्ट मंगलवार (18 जून) को कम से कम 100 अरब डॉलर की संपत्ति वाले क्लब में शामिल हो गए। अमेजन के जेफ बेजोज और बिल गेट्स के बाद वह दुनिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। इस वर्ष उनकी कुल संपत्ति में 32 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

2019 की ब्लूमबर्ग की रैंकिंग में शामिल यूरोपीय लोगों में फ्रांस के जिन अरबपतियों ने सबसे ज्यादा धन जोड़ा है, उनमें  बर्नार्ड आरनॉल्ट के अलावा केरिंग कंपनी के चेयरमैन फ्रैंकोइस पिनॉल्ट और कॉस्मेटिक कंपनी के घराने से फ्रैंकोइस बेटेनकोर्ट मेयेर्स शामिल हैं।

आरनॉल्ट की 100.4 बिलियन डॉलर की संपत्ति फ्रांस की अर्थव्यवस्था के 3 फीसदी से ज्यादा के बराबर है। आरनॉल्ट की कंपनी के शेयर में इस वर्ष 43 फीसदी की उछाल देखी गई जोकि फ्रांस के स्टॉक मार्केट इंडेक्स CAC 40 में तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

70 वर्षीय आरनॉल्ट और उनका परिवार उन लोगों में से हैं जिन्होंने 650 मिलियन डॉलर से ज्यादा धन बीते अप्रैल में नॉर्टे डेम कैथेड्रल चर्च के पुनर्निर्माण में दान कर दिया। आगजनी की घटना से चर्च तबाह हो गई थी। वह परिवार के नियंत्रण वाली कंपनी क्रिश्चियन डायर के जरिये पेरिस की एलबीएमएच कंपनी के आधे हिस्से को नियंत्रित करते हैं और डायर की 97 फीसदी हिस्सेदारी के मालिक हैं। यह कंपनी 1949 में उनके जन्म से तीन साल पहले स्थापित की गई थी।

आरनॉल्ट ने एक कपड़ा समूह का अधिग्रहण करके लक्जरी-सामान के बाजार में प्रवेश किया, जो क्रिश्चियन डायर के स्वामित्व में था। उन्होंने कंपनी के सभी अन्य व्यवसायों को बेच दिया और 1988 में एलवीएमएच में एक नियंत्रित हिस्सेदारी खरीदने के लिए आय का उपयोग किया।

बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट कार्पोरेशन के सह-संस्थापक बिल गेट्स अपनी पत्नी बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन को 35 अरब डॉलर से ज्यादा धन दान कर चुके हैं। वहीं, पत्नी मेकेंजी बेजोज के साथ तलाक के निपटारे के तहत की इस साल की शुरुआत में जेफ बेजोज की कुल संपत्ति में 40 अरब डॉलर का गिरावट देखी गई।

टॅग्स :फ़्रांसबिल गेट्सअमेरिकामाइक्रोसॉफ्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा