लाइव न्यूज़ :

Bengaluru: 7659.52 करोड़ मूल्य के 91 औद्योगिक निवेश प्रस्तावों को मंजूरी, 18146 रोजगार पैदा होने की उम्मीद, कर्नाटक सरकार ने की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 16, 2023 16:23 IST

Bengaluru: बड़े एवं मध्यम उद्योग और ढांचागत विकास मंत्री एम बी पाटिल की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय एकल खिड़की मंजूरी समिति (एसएलएसडब्ल्यूसीसी) ने शुक्रवार को इन निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी।

Open in App
ठळक मुद्देकुल निवेश 5,750.73 करोड़ रुपये हो गया। 13,742 नौकरियां पैदा होने की संभावना है। क्रिप्टन (इंडिया) सॉल्युशंस प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित हैं।

Bengaluru: कर्नाटक सरकार ने 7,659.52 करोड़ मूल्य के 91 औद्योगिक निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इनके क्रियान्वयन से 18,146 रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। बड़े एवं मध्यम उद्योग और ढांचागत विकास मंत्री एम बी पाटिल की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय एकल खिड़की मंजूरी समिति (एसएलएसडब्ल्यूसीसी) ने शुक्रवार को इन निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी।

इसमें लगभग 50 करोड़ रुपये निवेश की 26 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई जिनसे कुल निवेश 5,750.73 करोड़ रुपये हो गया। इनसे 13,742 नौकरियां पैदा होने की संभावना है। राज्य सरकार के आधिकारिक बयान के अनुसार, कुछ प्रमुख प्रस्ताव मारुति सुजुकी इंडिया, ऐकस कंज्यूमर, साउथ वेस्ट माइनिंग एंड टाटा सेमीकंडक्टर और क्रिप्टन (इंडिया) सॉल्युशंस प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित हैं।

स्वीकृत होने वाले कुल 91 प्रस्तावों में से लगभग 57 निवेश प्रस्ताव 15 से 50 करोड़ रुपये के हैं जिनका संयुक्त रूप से मूल्य 1,144.94 करोड़ रुपये है। इनसे कर्नाटक में 4,404 नौकरियां पैदा होने की संभावना है। इनके अलावा 763.85 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश वाली आठ परियोजनाओं को भी समिति ने मंजूदी दी।

बैठक में स्वीकृत प्रमुख निवेश प्रस्तावों में 489.50 करोड़ रुपये के निवेश से विजयपुरा जिले में प्रतिभा पाटिल शुगर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना, 456 करोड़ रुपये से धारवाड़ जिले में ऐकस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड यूनिट-3 की स्थापना शामिल है।

टॅग्स :बेंगलुरुकर्नाटकसिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित