लाइव न्यूज़ :

आठ लाख बैंक कर्मचारी को फायदा, वेतन में सालाना 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी, नवंबर, 2022 से प्रभावी होंगे, जानें और क्या-क्या मिलेगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2024 10:38 IST

बैंक अधिकारियों के संगठन ने कहा, ''नए वेतनमान का निर्धारण 8088 अंकों के महंगाई भत्ते (डीए) और उस पर अतिरिक्त भार को मिलाकर किया गया है।''

Open in App
ठळक मुद्दे कामकाज के घंटों में संशोधन का प्रस्ताव सरकार की अधिसूचना के बाद प्रभावी होगा।चिकित्सा प्रमाणपत्र दिए बगैर भी हर महीने एक दिन की बीमारी की छुट्टी लेने की अनुमति होगी।कर्मचारी की मौत होने पर 255 दिनों तक भुनाया जा सकता है।

नई दिल्लीः सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन में सालाना 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। नवंबर, 2022 से प्रभावी होने वाले इस फैसले से करीब आठ लाख बैंक कर्मचारी लाभान्वित होंगे। भारतीय बैंक संघ (आईबीए) और बैंक कर्मचारी संगठनों के बीच शुक्रवार को 17 प्रतिशत की वार्षिक वेतन वृद्धि पर सहमति बनी। इससे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों पर सालाना 8,284 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। आईबीए, बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संगठनों के साथ बातचीत कर वार्षिक वेतन में संशोधन करता है। इस बीच, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन ने कहा कि सभी शनिवारों को छुट्टियों के रूप में मंजूरी देने पर भी सहमति जताई गई है। लेकिन कामकाज के घंटों में संशोधन का प्रस्ताव सरकार की अधिसूचना के बाद प्रभावी होगा।

बैंक अधिकारियों के संगठन ने कहा, ''नए वेतनमान का निर्धारण 8088 अंकों के महंगाई भत्ते (डीए) और उस पर अतिरिक्त भार को मिलाकर किया गया है।'' नए वेतन समझौते के तहत सभी महिला कर्मचारियों को चिकित्सा प्रमाणपत्र दिए बगैर भी हर महीने एक दिन की बीमारी की छुट्टी लेने की अनुमति होगी।

इसमें कहा गया है कि संचित विशेषाधिकार अवकाश (पीएल) को सेवानिवृत्ति के समय या सेवा के दौरान कर्मचारी की मौत होने पर 255 दिनों तक भुनाया जा सकता है। बैंकों के संगठन आईबीए के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील मेहता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स ’पर एक संदेश में कहा, "आज बैंक उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

आईबीए और यूएफबीयू, एआईबीओयू, एआईबीएएसएम एवं बीकेएसएम ने बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए वेतन संशोधन के संबंध में नौंवें संयुक्त नोट और 12वें द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह एक नवंबर, 2022 से प्रभावी होगा।''

सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मामले में इस बात पर सहमति बनी है कि मासिक अनुग्रह राशि का भुगतान सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा भुगतान की जाने वाली पेंशन/ पारिवारिक पेंशन के अतिरिक्त किया जाएगा। यह राशि उन पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को मिलेगी जो 31 अक्टूबर, 2022 या उससे पहले पेंशन प्राप्त करने के पात्र बन गए हैं। उस तारीख को सेवानिवृत्त होने वाले लोग भी इसके दायरे में आएंगे।

टॅग्स :BankGovernment of India
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

ज़रा हटकेबैंक की गलती से खाते में 10 करोड़ रुपये आने के बाद UP की महिला ने दिखाई ईमानदारी, कहा - 'इसे वापल लें, ये मेरे नहीं'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित