लाइव न्यूज़ :

बीबीबी ने यूनियन बैंक के प्रबंध निदेशक पद के लिए आवेदन मांगे

By भाषा | Updated: December 27, 2021 15:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर बैंक बोर्ड ब्यूरो (बीबीबी) ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पद के लिए आवेदन मांगे हैं। यह नियुक्ति तीन साल के लिए होगी। बीबीबी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों में शीर्ष पदों के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों की खोज करता है।

मुंबई के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ का पद मई, 2022 में राजकिरण राय जी के सेवानिवृत्त होने के बाद रिक्त हो जाएगा।

बीबीबी ने इस बारे में निकाले गए विज्ञापन में कहा है कि बैंक के नए प्रबंध निदेशक एवं सीईओ का कार्यकाल पदभार संभालने की तिथि से तीन साल के लिए होगा। इसमें सेवानिवृत्ति की आयु सामान्य रूप से 60 साल होगी।

बैंकिंग नियमन अधिनियम के तहत किसी राष्ट्रीयकृत बैंक के प्रबंध निदेशक के लिए उम्र की ऊपरी सीमा 60 साल है।

राय को एक जुलाई, 2017 को तीन साल के लिए यूनियन बैंक का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल 30 जून, 2020 तक था। पिछले साल उन्हें दो साल का विस्तार दिया गया।

बीबीबी की ओर निकाले गए विज्ञापन में कहा गया है कि इस पद के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति भारतीय नागरिक होना चाहिए और उसकी आयु 45 से 57 साल के बीच होनी चाहिए। उसका पिछला रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए और साथ ही उसे मुख्यधारा की बैंकिंग का कम से कम 15 साल का अनुभव होना चाहिए। सिर्फ वही उम्मीदवार इस पद पर आवेदन कर सकते हैं जो कम से कम एक साल बोर्ड स्तर के पद पर रहे हों।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी, 2022 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?