लाइव न्यूज़ :

बायर ने भारत में पीले तरबूज किस्म की पेशकश की

By भाषा | Updated: June 21, 2021 21:24 IST

Open in App

मुंबई, 21 जून जर्मनी की प्रमुख कृषि रसायन कंपनी बायर ने सोमवार को कहा कि उसने सेमिनिस ब्रांड के तहत भारत में तरबूज की पहली पीली किस्म ‘येलो गोल्ड 48’ की शुरुआत की है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस पीले तरबूज को बायर के वैश्विक अनुसंधान और विकास प्रयासों के तहत बेहतर जर्मप्लाज्म से विकसित किया गया है।

पीले तरबूज की किस्म को दो साल के स्थानीय परीक्षणों के बाद भारत में व्यावसायिक रूप से पेश किया गया है। येलो गोल्ड 48 के साथ, तरबूज उत्पादकों को बढ़ी हुई उपज क्षमता, बेहतर रोग और कीट सहनशीलता और अधिक लाभ का फायदा सकता है।

येलो गोल्ड 48 किस्म अक्टूबर से फरवरी तक खेती के लिए और अप्रैल से कटाई के लिए सबसे उपयुक्त है और जुलाई के मध्य तक बाजार में उपलब्ध रहेगी।

बायर वेजिटेबल सीड्स, साउथ एशिया के प्रमुख, के ई मुथु ने कहा, “येलो गोल्ड 48 अपनी उच्च उपज और आय क्षमता के साथ तरबूज उत्पादकों को नई श्रेणियों को अपनाने में विविधता लाने और विदेशी फलों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए सशक्त बनाएगा। हम पीले तरबूज उत्पादकों को सीधे बड़े खरीदारों और खाद्य खुदरा स्टोर से जोड़कर बाजार भी विकसित कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग