लाइव न्यूज़ :

बारबेक्यू नेशन ने तरजीही निर्गम से 100 करोड़ रुपये जुटाए

By भाषा | Updated: September 4, 2021 14:57 IST

Open in App

रेस्तरां श्रृंखला बारबेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि उसने मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) सहित तीन अलग-अलग निवेशकों को इक्विटी शेयरों के तरजीही निर्गम के जरिये करीब 100 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि उसके अंशधारकों की संबंध समिति ने शनिवार को अपनी बैठक में पांच रुपये अंकित मूल्य के 11,77,855 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों को 844 रुपये के प्रीमियम पर आवंटित करने की मंजूरी दे दी। कंपनी ने एमआईटी को 59,99,99,337 रुपये की कुल आवेदन राशि के बदले 7,06,713 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं। दूसरी ओर, 238 प्लान एसोसिएट्स एलएलसी को 14,99,99,622 रुपये में 1,76,678 इक्विटी शेयर आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा, मोतीलाल ओसवाल इक्विटी अपॉच्यूनिटीज फंड सीरीज-2 को 24,99,99,936 रुपये में 2,94,464 इक्विटी शेयर आवंटित किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम