लाइव न्यूज़ :

Bank Holidays May 2023: मई में बैंक 11 दिन रहेंगे बंद, जानिए किस राज्य में कब रहेगी छुट्टी

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 25, 2023 13:16 IST

आरबीआई की छुट्टियों की सूची के अनुसार मई में दूसरे शनिवार और रविवार सहित 11 दिन बैंक बंद रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार मई में 11 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे।मई में बैंक छुट्टियों की सूची में दूसरा शनिवार और रविवार भी शामिल हैं।सूची में कुछ छुट्टियां केवल कुछ राज्यों या क्षेत्रीय छुट्टियों के लिए विशिष्ट हैं जबकि कुछ को सार्वजनिक छुट्टियों के रूप में नामित किया गया है।

Bank Holidays May 2023: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार मई में 11 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, मई में बैंक छुट्टियों की सूची में दूसरा शनिवार और रविवार भी शामिल हैं। सूची में कुछ छुट्टियां केवल कुछ राज्यों या क्षेत्रीय छुट्टियों के लिए विशिष्ट हैं जबकि कुछ को सार्वजनिक छुट्टियों के रूप में नामित किया गया है।

Bank Holidays May 2023: देखें मई में कब-कब बैंक रहेंगे बंद

1 मई (सोमवार): मई दिवस, महाराष्ट्र दिवस

5 मई (शुक्रवार): बुद्ध पूर्णिमा - दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, असम, बिहार, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़

7 मई: रविवार

9 मई (मंगलवार): रवींद्रनाथ टैगोर का जन्मदिन

13 मई: दूसरा शनिवार

14 मई: रविवार

16 मई (मंगलवार): राज्य दिवस - सिक्किम

21 मई: रविवार

22 मई (सोमवार): महाराणा प्रताप जयंती - गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान

27 मई: चौथा शनिवार

28 मई: रविवार

बैंक 11 दिनों तक बंद रहेंगे, लेकिन ग्राहकों को चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि ऑनलाइन इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं हमेशा की तरह उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक भौतिक रूप से बैंक से नकद जमा और निकासी नहीं कर पाएंगे लेकिन बाकी इंटरनेट सेवाओं का लाभ बिना किसी असुविधा के उठाया जा सकता है। 

आरबीआई ने बैंक छुट्टियों को दो श्रेणियों में वर्गीकृत किया है- राष्ट्रीय अवकाश और सरकारी अवकाश। राष्ट्रीय छुट्टियों में तीन प्रमुख दिन शामिल हैं: गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और महात्मा गांधी जयंती। इन दिनों बैंक और वित्तीय संस्थान कामकाज के लिए बंद रहते हैं।

इस बीच सरकारी छुट्टियों को राज्य सरकार की बैंक छुट्टियों और केंद्र सरकार की बैंक छुट्टियों के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। केंद्र सरकार के बैंक अवकाश पूरे देश में मनाए जाते हैं, जबकि राज्य सरकार के बैंक अवकाश विशिष्ट राज्यों पर लागू होते हैं।

टॅग्स :Reserve Bank of IndiaRBI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?