लाइव न्यूज़ :

मार्च में बैंकों के ऋण की वृद्धि घटकर 5.6 प्रतिशत पर

By भाषा | Updated: May 28, 2021 22:09 IST

Open in App

मुंबई, 28 मई बैंकों की ऋण की वृद्धि मार्च, 2021 में घटकर 5.6 प्रतिशत रह गई। एक साल पहले यह 6.4 प्रतिशत थी। रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

हालांकि, इस दौरान बैंकों की जमा में वृद्धि 12.3 प्रतिशत रही। एक साल पहले समान महीने में बैंकों की जमा की वृद्धि 9.5 प्रतिशत रही थी।

जमा की तुलना में ऋण की वृद्धि कम रहने से अखिल भारतीय ऋण-जमा (सी-डी) अनुपात घटकर 71.5 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले 76 प्रतिशत था।

छह शीर्ष केंद्रों में बैंक शाखाओं का सामूहिक ऋण 2020-21 में मामूली घट गया। ये केंद्र हैं...वृहद मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता। इन छह केंद्रों का कुल बैंक ऋण में 46 प्रतिशत से अधिक हिस्सा रहा।

रिजर्व बैंक ने बैंकों की जमा पर तिमाही रिपोर्ट में कहा कि शहरी, अर्द्धशहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की बैंक शाखाओं में ऋण की वृद्धि क्रमश: 9.4 प्रतिशत, 14.3 प्रतिशत और 14.5 प्रतिशत रही।

सार्वजनिक क्षेत्र और निजी क्षेत्र के बैंकों की ऋण वृद्धि क्रमश: 3.6 प्रतिशत और 9.1 प्रतिशत रही। वहीं 2020-21 में विदेशी बैंकों के ऋण में गिरावट आई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब