लाइव न्यूज़ :

बैंकों ने सूक्ष्म वित्त संस्थानों के लिए ऋण गारंटी योजना के तहत 7,500 करोड़ रुपये का वितरण किया

By भाषा | Updated: September 29, 2021 18:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर बैंकों ने सूक्ष्म वित्त संस्थानों (एमएफआई) के लिए ऋण गारंटी योजना के तहत सबसे छोटे कर्जदारों को लाभ पहुंचाने के लिए 7,500 करोड़ रुपये की राशि का पूरा इस्तेमाल किया है। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों को राहत प्रदान करने के लिए 6.29 लाख करोड़ रुपये के पैकेज के हिस्से के रूप में इस साल जून में इस योजना की घोषणा की गयी थी।

मंत्रालय ने ट्विटर पर लिखा, "एमएफआई के लिए ऋण गारंटी का 75 दिनों के भीतर पूरा उपयोग कर लिया गया। छोटे कर्जदारों को ऋण देने के लिए सीजीएसएमएफआई के तहत एमएफआई के लिए 7,500 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। इससे उपभोग और आजीविका को काफी बढ़ावा मिला है।"

योजना के तहत 1.25 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान किया गया है।

मंत्रालय ने कहा, "सीजीएसएमएफआई ने 20 ऋणदाताओं के माध्यम से 92 गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों-सूक्ष्म वित्त संस्थानों/सूक्ष्म वित्त संस्थानों को सहायता प्रदान की। एमएफआर-2 और एमएफआई से नीचे उचित दरों पर स्वीकृति राशि का लगभग 45% प्रदान किया गया। इस मुश्किल समय में इस योजना ने सबसे निचले स्तर पर कर्जदारों को ऋण की सुविधा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब