लाइव न्यूज़ :

बैंक आफ महाराष्ट्र का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में बढ़कर 165 करोड़ रुपये पर पहुंचा

By भाषा | Updated: April 29, 2021 18:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल बैंक आफ महाराष्ट्र ने बृहस्पतिवार को कहा कि मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में उसके एकल शुद्ध लाभ में दोगुने से भी अधिक वृद्धि के साथ यह 165.08 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। उसके सकल एनपीए में गिरावट आने से उसका मुनाफा बढ़ा है।

पुणे मुख्यालय वाले सार्वजनिक क्षेत्र के इस बैंक ने एक साल पहले इसी तिमाही में 57.57 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया था।

शेयर बाजारों को भेजी नियामकीय जानकारी में बैंक ने कहा है कि आलोच्य तिमाही के दौरान उसकी कुल आय एक साल पहले की इसी अवधि के 3,198.30 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,332.99 करोड़ रुपये हो गई।

इस दौरान बैंक की संपत्ति गुणवत्ता में तेजी से सुधार आया है। आलोचय तिमाही में उसकी सकल गैर- निष्पादित संपत्ति (एनपीए) मार्च 2021 को समाप्ति चौथी तिमाही में घटकर 7.23 प्रतिशत रह गई जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 12.81 प्रतिशत के उच्चसतर पर थी। राशि में यदि बात की जाये तो एनपीए एक साल पहले जहां 12,152.15 करोड़ रुपये पर था वहीं घटकर इस साल मार्च अंत तक 7,779.68 करोड़ रुपये रह गया।

वहीं शुद्ध एनपीए 2.48 प्रतिशत (2,544.32 करोड़ रुपये) रह गया। एक साल पहले इसी अवधि में यह 4.77 प्रतिशत (4,145.38 करोड़ रुपये) पर था। बैंक ने इस दौरान फंसे कर्ज और आपात जरूरतों के लिये प्रावधान राशि को बढ़ाकर 1,310.76 करोड़ रुपये कर दिया जो कि पिछले साल 910.11 करोड़ रुपये रही थी।

पूरे साल के दौरान बैंक का एकल शुद्ध लाभ 42 प्रतिशत बढ़कर 550.25 करोड़ रुपये हो गया। इससे पिछले साल उसने 388.58 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

बैक ने कहा कि मार्च तिमाही में उसने 20 खातों की धोखाधड़ी वाले खाते के तार पर पहचान की। इन खातों में कर्ज और अग्रिम के तौर पर कूल 335.92 करोड़ रुपये की राशि शामिल है। इसके लिये बैंक ने शतप्रतिशत प्रावधान किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें