लाइव न्यूज़ :

बैंक ऑफ बड़ौदा को तीसरी तिमाही में 1,159 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ

By भाषा | Updated: January 27, 2021 16:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जनवरी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) ने चालू वित्त वर्ष की दिसंबर, 2020 में समाप्त तीसरी तिमाही में 1,159.17 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक को 1,218.87 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय घटकर 22,070.52 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 23,134.67 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही के दौरान बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटकर 8.48 प्रतिशत (63,181.55 करोड़ रुपये) रह गईं, जो एक साल पहले समान तिमाही में 10.43 प्रतिशत (73,139.70 करोड़ रुपये) थीं।

इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए घटकर 2.39 प्रतिशत (16,667.71 करोड़ रुपये) रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4.05 प्रतिशत (26,504 करोड़ रुपये) था।

डूबे कर्ज और अन्य आकस्मिक खर्च के लिए तीसरी तिमाही में बैंक का प्रावधान घटकर 4,618.88 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 7,233.62 करोड़ रुपये था।

एकल आधार पर तीसरी तिमाही में बैंक ने 1,061.11 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक को 1,406.96 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

समीक्षाधीन अवधि में एकल आधार पर बैंक की आय घटकर 20,664.23 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 21,809.07 करोड़ रुपये थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें