लाइव न्यूज़ :

बैंक आफ बड़ौदा 597 करोड़ रुपये की वसूली के लिये 46 एनपीए खातों को बेचेगा

By भाषा | Updated: June 8, 2021 22:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक आफ बड़ौदा इस माह के अंत में 597.41 करोड़ रुपये के बकाये की वसूली के लिये 46 एनपीए खातों की ई- नीलामी करेगा।

बैंक ने इस संबंध में जारी अधिसूचना में कहा है कि वह इन एनपीए खातों को शत प्रतिशत नकद लेनदेन के आधार पर संपत्ति पुनर्गठन कंपनियों, बैंकों, एनबीएफसी अथवा अन्य वित्तीय संस्थानों को बेचना चाहता है। इसके लिये 21 जून 2021 को नीलामी आयोजित की जायेगी।

जिन एनपीए खातों को बिक्री के लिये पेश किया गया है उनमें प्रमुख खातों में मीना ज्वेल्स एक्सपोर्ट एण्ड मीणा ज्वेलर्स एक्सपोर्ट का खाता है जिसमें 60.76 करोड़ रुपये का बकाया है। इसके साथ ही क्रयस्टल केबल इंडस्ट्रीज 57.49 करोड़ रुपये, जे आर फूड्स लिमिटेड 41.60 करोड़ रुपये, श्री रघुवंशी फाइबर 27.38 करोड़ रुपये, कनेरी एग्रो इंडस्ट्रीज 24.69 करोड रुपये, मैन टुबिनोक्स 24.28 करोड़ रुपये और आर्यान्स एजूकेशनल एण्ड चेरीटेबल ट्रस्ट 20.79 करोड़ रुपये के बकाये वाले खाते भी शामिल हैं।

इस संबंध में आशय पत्र सौंपने की अंतिम तिथि 19 जून रखी गई है। बैंक ने कहा है कि रुचि पत्र की जांच परख का काम उसी दिन पूरा कर लिया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें