लाइव न्यूज़ :

बैंक कर्ज में नौ अप्रैल, 2021 को समाप्त पखवाड़े में 5.33 प्रतिशत, जमा में 10.94 प्रतिशत की वृद्धि

By भाषा | Updated: April 26, 2021 23:02 IST

Open in App

मुंबई, 26 अप्रैल बैंक कर्ज नौ अप्रैल, 2021 को समाप्त पखवाड़े में 5.33 प्रतिशत बढ़कर 108.89 लाख करोड़ रुपये और जमा 10.94 प्रतिशत बढ़कर 152.15 लाख करोड़ रुपये रहा।

इससे पहले, 10 अप्रैल, 2020 को समाप्त पखवाड़े में बैंक कर्ज 103.38 लाख करोड़ रुपये और जमा 137.15 लाख करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2020-21 में बैंक कर्ज में 5.56 प्रतिशत और जमा में 11.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

केयर रेटिंग्स ने अपनी हाल की एक रिपोर्ट में कहा कि बैंक कर्ज वृद्धि दर में लगातार गिरावट आ रही है। हालांकि निरपेक्ष रूप से बैंक कर्ज नौ अप्रैल, 2021 को समाप्त पखवाड़े में 10 अप्रैल, 2020 को समाप्त पखवाड़े के मुकाबले 5.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा। लेकिन 26 मार्च, 2021 को समाप्त पिछले पखवाड़े के मुकाबले 0.62 लाख करोड़ रुपये घटा।

रेटिंग एजेंसी के अनुसार निरपेक्ष रूप से बैंक ऋण नये वित्त वर्ष के पहले महीने में घटता है क्योंकि इसे कम गतिविधियों वाला माह माना जाता है। पिछले पांच साल से यही प्रवृत्ति है।

रिपोर्ट के अनुसार सालाना आधार पर नये वित्त वर्ष के पहले महीने यानी अप्रैल 2021 में वृद्धि दर पांच साल में पहली बार कम हुई है। यह कोविड-19 महामारी के कारण कर्ज की मांग में नरमी को बताता है।

केयर रेटिंग्स के अनुसार अर्थव्यवस्था में वृद्धि और कमजोर तुलनात्मक आधार को देखते हुए वित्त वर्ष 2021-22 में बैंक कर्ज में वृद्धि की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?