लाइव न्यूज़ :

बंधन बैंक ने सैन्यकर्मियों को बैंक सेवाएं देने के लिये समझौता किया

By भाषा | Updated: January 5, 2021 22:45 IST

Open in App

कोलकाता, पांच जनवरी निजी क्षेत्र के बंधन बैंक ने मंगलवार को कहा कि उसने सैन्य कर्मियों को बैंक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिये भारतीय सेना के साथ एक समझौता किया है।

बैंक ने एक बयान में कहा कि सैन्यकर्मी शून्य राशि के साथ वेतन खाता रख सकते हैं।

साथ ही उन्हें अन्य पेशकश की जाएगी। इसमें एक लाख रुपये से अधिक जमा पर 6 प्रतिशत ब्याज, किसी भी एटीएम पर असीमित लेन-देन, शौर्य वीजा प्लेटिनल डेबिट कार्ड और असीमित मुफ्त एनईएफटी (नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर)/आरटीजीएस (राइट टाइम ग्रॉस सेटलमेंट)/आईएमपीएस (तत्काल भुगतान सेवा)/डीडी (डिमांड ड्राफ्ट) की सुविधा मिलेगी।

इसके अलावा बंधन बैंक शौर्य वेतन खाते के तहत सैन्य कर्मियों और उनकी संपत्ति को संरक्षण दिया जाएगा। इसमें 30 लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, एक करोड़ रुपये का हवाई दुर्घटना बीमा, खाताधारक की दुर्घटना में मौत होने पर आश्रित बच्चे को चार साल तक एक लाख रुपये सालाना का मुफ्त शिक्षा का लाभ शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो