लाइव न्यूज़ :

बलरामपुर चीनीकारे तिमाही मुनाफा 22 प्रतिशत घटा, मेजापुर में लगाएगी 320 करोड़ रुपये की ईथेनॉला इकाई

By भाषा | Updated: November 4, 2020 22:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर देश की दूसरी सबसे बड़ी चीनी कंपनी, बलरामपुर चीनी मिल्स का शुद्ध मुनाफा, चालू वित्तवर्ष की दूसरी तिमाही में 22 प्रतिशत घटकर 78.30 करोड़ रुपये रह गया। गिरावट का कारण कंपनी का व्यय बढ़ना है।

कंपनी के बोर्ड ने एक नियामकीय सूचना में बीएसई को बताया कि निदेशक मंडल ने अगले दो साल में 320 करोड़ रुपये के निवेश से प्रतिदिन 320 किलो लीटर (केएलपीडी) की क्षमता की नयी डिस्टिलरी की स्थापना को मंजूरी दी है।

इसमें बताया गया है, ‘‘प्रस्तावित क्षमता वृद्धि के साथ, कुल क्षमता बढ़कर 840 किलो लीटर प्रतिदिन हो जायेगी।’’

कंपनी इस निवेश के लिए 220 करोड़ रुपये कर्ज लेगी। बाकी धन आंतरिक स्रोतों से लगया जायेगा।

नये डिस्टलरी की स्थापना उत्तर प्रदेश में इसकी मेजापुर इकाई- II में की जाएगी। उन्होंने कहा कि गन्ने की पेराई के दौरान शीरे से सीधा इथेनॉल का उत्पादन होगा तथा पेराई के बाद के दिनों में अनाज से इथेनॉल का उत्पादन होगा।

बलरामपुर चीनी ने कहा कि नई डिस्टलरी के शुरू होने पर मिजापुर इकाई कोई चीनी का उत्पादन नहीं करेगी।

कंपनी के अनुसार, इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा घटकर 78.30 करोड़ रुपये रह गया जो इससे पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही में 97.73 करोड़ रुपये था। वर्ष 2020-21 के जुलाई-सितंबर की अवधि में कंपनी की शुद्ध आय बढ़कर 1,224.36 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 862.63 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का खर्च उक्त अवधि में पहले के 743.87 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 1,199.25 करोड़ रुपये हो गया।

बलरामपुर चीनी के उत्तर प्रदेश में 10 चीनी फैक्ट्रियां हैं, जिनकी कुल गन्ना पेराई क्षमता 76,500 टन प्रतिदिन की है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू