लाइव न्यूज़ :

बलेनो को लैटिन एनसीएपी दुर्घटना परीक्षण में शून्य स्टार रेटिंग मिली

By भाषा | Updated: October 29, 2021 18:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर सुजुकी के गुजरात कारखाने में विनिर्मित कार बलेनो को वाहन सुरक्षा समूह लैटिन एनसीएपी के एक दुर्घटना परीक्षण में शून्य स्टार रेटिंग मिली है।

इस रेटिंग में पांच स्टार उच्चतम स्कोर है, जबकि शून्य स्टार रेटिंग वाहन दुर्घटना परीक्षण के दौरान न्यूनतम स्कोर को दर्शाता है।

लैटिन एनसीएपी ने एक बयान में कहा कि लोकप्रिय कॉम्पैक्ट कार ने व्यस्क सवारी के मामले में 20.03 प्रतिशत, बच्चों के मामले में 17.06 प्रतिशत, पैदल यात्री सुरक्षा के मामले में 64.06 प्रतिशत और सुरक्षा सहायता के मामले में 6.98 प्रतिशत अंक हासिल किए।

लैटिन एनसीएपी के महासचिव एलेजांद्रो फुरास ने कहा, ‘‘कुछ हफ्ते पहले स्विफ्ट की शून्य स्टार रेटिंग के बाद से बलेनो की शून्य स्टार रेटिंग निराशाजनक है। लैटिन अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए खासतौर से वयस्कों और बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से सुजुकी की पेशकश का खराब प्रदर्शन रहा है।’’

उन्होंने कहा कि लैटिन एनसीएपी ने सुजुकी से मॉडल के मानक सुरक्षा उपकरणों में जल्द से जल्द सुधार करने के लिए कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें