लाइव न्यूज़ :

बजाज फाइनेंस का चौथी तिमाही एकीकृत शुद्ध मुनाफा 42 प्रतिशत बढ़कर 1,347 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: April 27, 2021 20:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल बजाज फाइनेंस (बीएफएल) ने मंगलवार को बताया कि मार्च 2021 को समाप्त वित्तवर्ष में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 42 प्रतिशत बढ़कर 1,347 करोड़ रुपये हो गया।

पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की जनवरी-मार्च अवधि में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 948 करोड़ रुपये रहा था।

बीएफएल के एकीकृत आंकड़ों में उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों - बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (बीएचएफएल) और बजाज फाइनेंशल सिक्योरिटीज लिमिटेड (बी फिनसेक) के परिणाम शामिल हैं।

तिमाही के दौरान शुद्ध ब्याज आय भी एक प्रतिशत घटकर 4,659 करोड़ रुपये रह गई जो वित्त वर्ष 2020 की चौथी तिमाही में 4,684 करोड़ रुपये थी।

इस दौरान कंपनी की कुल आय पांच प्रतिशत गिरकर 6,855 करोड़ रुपये रही जो कि एक साल पहले इसी तिमाही में 7,231 करोड़ रुपये रही थी।

पूरे साल की यदि बात की जाये तो 2020- 21 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 16 प्रतिशत गिरकर 4,420 करोड़ रुपये रह गया जो कि इससे पिछले वर्ष 2019- 20 में 5,264 करोड़ रुपये रहा था।

वर्ष के दौरान कुल आय हालांकि, एक प्रतिशत बढ़कर 26,683 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले वर्ष यह 26,385 करोड़ रुपये रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?