लाइव न्यूज़ :

बजाज फाइनेंस का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 4.2 प्रतिशत बढ़कर 1,002 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: July 20, 2021 22:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जुलाई बजाज फाइनेंस लि. (बीएफएल) का चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 4.2 प्रतिशत बढ़कर 1,002 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 962 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

बीएफएल के एकीकृत परिणाम में उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगियों बजाज हाउसिंग फाइनेंस (बीएचएफएल) तथा बजाज फाइनेंशियल सिक्योरिटीज लि. (बीफिनसेक) के नतीजे भी शामिल हैं।

तिमाही के दौरान बीएफएल की कुल आय 1.4 प्रतिशत बढ़कर 6,743 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 6,650 करोड़ रुपये थ्ज्ञी।

कंपनी की शुद्ध ब्याज आय इस दौरान आठ प्रतिशत बढ़कर 4,152 करोड़ रुपये से 4,489 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। 30 जून तक कंपनी के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) 15 प्रतिशत बढ़कर 1.59 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गईं, जो एक साल पहले 1.38 लाख करोड़ रुपये थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग