लाइव न्यूज़ :

बजाज आटो ने सीटी110 एक्स पेश किया, कीमत 55,494 रुपये

By भाषा | Updated: April 15, 2021 14:10 IST

Open in App

मुंबई, 15 अप्रैल बजाज ऑटो ने बृहस्पतिवार को सीटी110 एक्स की पेशकश के साथ अपनी सीटी रेंज की बाइकों का विस्तार किया, जिसकी कीमत 55,494 रुपये (एक्स-शोरूम) है।

बजाज ऑटो ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सीटी पोर्टफोलियो में सीटी110 एक्स मोटरसाइकिल सबसे उन्नत संस्करण है, जो 115 सीसी डीटीएस-आई इंजन द्वारा संचालित है और जिसमें सात किग्रा तक का वजन उठा सकने वाला एक रियर कैरियर लगा है।

इसके अलावा यह सेमी नॉबी टायर एक स्कावयर ट्यूब और एकीकृत टैंक पैड जैसी अन्य विशेषताओं से लैस है।

बजाज ऑटो लिमिटेड में मोटरसाइकिल खंड के अध्यक्ष सारंग कनाडे ने कहा, ‘‘सीटी110 एक्स की पेशकश के साथ, हम बेहतर विशेषताओं के साथ एक अलग उत्पाद पेश कर रहे हैं, जो बेहतर फीचर्स, वाहन के माइलेज से कोई समझौता किये बगैर ज्यादा आरामदेह सफर देता है और इसमें टिकाऊपन है।’’

उन्होंने कहा कि वाहन में लगा 1,285 मिमी का व्हीलबेस खराब और असमान सड़कों पर भी बेहतर स्थिरता प्रदान करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें