लाइव न्यूज़ :

आपूर्ति श्रृंखला की अनिश्चितता से बजाज ऑटो ने इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक की बुकिंग रोकी

By भाषा | Updated: April 15, 2021 21:24 IST

Open in App

मुंबई, सात अप्रैल अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक के लिए बुकिंग शुरू होने के 48 घंटे के भीतर बजाज ऑटो ने बृहस्पतिवार को इस स्कूटर की बुकिंग को रोक दिया। आपूर्ति श्रृंखला की अनिश्चितताओं को ध्यान में रखते हुये कंपनी ने यह कदम उठाया।

कंपनी की ओर से 13 अप्रैल को ‘गुड़ी पड़वा’ के शुभ दिन सुबह नौ बजे से बुकिंग खुली जिसको ग्राहकों की काफी उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली। ग्राहक पहले आओ पहले पाओ के आधार पर चेतक को ऑनलाइन बुकिंग कर सकते थे।

बृहस्पतिवार को एक बयान में, कंपनी ने कहा कि उसे बेंगलूरू और पुणे में चेतक के लिए बुकिंग फिर से खोलने के बाद शानदार प्रतिक्रिया मिली है।

बजाज ऑटो ने कहा, ‘‘ग्राहकों की ओर से बड़ी संख्या में पुष्ट आर्डर भेजे गये जिसके बाद कंपनी को 48 घंटों के भीतर बुकिंग स्वीकार करना रोकना पड़ा। कंपनी आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा करेगी और बुकिंग के अगले दौर की घोषणा करेगी।’’

बयान के अनुसार, पिछले साल, कोविड महामारी के कारण उत्पन्न व्यवधानों के परिणामस्वरूप ग्राहकों के लिए अनायास और लंबी प्रतीक्षा अवधि हो गई थी। व्यवधानों के बावजूद, बजाज ने बुकिंग रद्द किये जाने के कम मामले देखे।

बजाज ऑटो लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक, राकेश शर्मा ने कहा, ‘‘हम पुणे और बेंगलुरु में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए बुकिंग फिर से खोलने पर शानदार प्रतिक्रिया पाकर बेहद खुश हैं। हम इन दो शहरों में अपने ग्राहकों को उनके धैर्य और अब इस जोरदार प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद देते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब