लाइव न्यूज़ :

ई-कॉमर्स कंपनियों के जरिए प्रदान की जाने वाली ऑटोरिक्शा सेवाओं पर लगेगा पांच प्रतिशत जीएसटी

By भाषा | Updated: November 26, 2021 18:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर ई-कॉमर्स कंपनियों के माध्यम से प्रदान की जाने वाली ऑटो-रिक्शा सेवाओं पर एक जनवरी, 2022 से पांच प्रतिशत जीएसटी लगेगा।

वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने 18 नवंबर की एक अधिसूचना के माध्यम से ई-कॉमर्स मंचों के जरिए यात्री परिवहन सेवाएं प्रदान करने वाले ऑटो रिक्शा के लिए उपलब्ध जीएसटी (माल एवं सेवा कर) छूट को वापस ले लिया है।

जहां ऑटो रिक्शा चालकों द्वारा ऑफलाइन/मैनुअल तरीके से प्रदान की जाने वाली यात्री परिवहन सेवाओं पर छूट जारी रहेगी, ई-कॉमर्स मंचों के माध्यम से प्रदान की जाने वाली ऐसी सेवाओं के लिए एक जनवरी, 2022 से पांच प्रतिशत कर देना होगा।

ईवाई इंडिया के कर भागीदार बिपिन सपरा ने कहा, "इस संशोधन का ई-कॉमर्स उद्योग की कंपनियों पर सीधा असर पड़ेगा जो बहुत सारे ऑटो रिक्शा चालकों को सवारियों से जुड़ने के लिए एक ऑनलाइन मंच प्रदान करती हैं। ई-कॉमर्स उद्योग ने अपने ज्यादा सस्ते, आरामदायक और यात्रा की बुकिंग के लचीले तरीके के सहारे यात्री परिवहन सेवा प्रदान करते हुए बाजार में एक बहुत ही महत्वपूर्ण जगह बनी ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब