लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के संक्रमण में तेजी के बीच ऑटो कंपनियों ने कार्यबल की सुरक्षा के मजबूत उपाय किए

By भाषा | Updated: May 2, 2021 14:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मई देश भर में कोविड-19 के बढ़ते कहर के बीच शीर्ष वाहन कंपनियों ने इस बेहद संक्रामक बीमारी से अपने कार्यबल की सुरक्षा के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

कोविड-19 संक्रमण में आयी तेजी के साथ मारुति सुजुकी, एमजी मोटर, हीरो मोटोकॉर्प और होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया, संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने की खातिर पहले ही अपने-अपने विनिर्माण संयंत्रों में उत्पादन कार्य को अस्थायी रूप से बंद कर चुकी हैं।

वहीं विनिर्माण में लगी दूसरी कंपनियों भी रोकथाम के कई उपाय कर रही हैं जिनमें कारखानों में लोगों की संख्या कम कर उत्पादन में कमी लाना शामिल है। साथ ही उन्होंने कई कल्याणकारी योजनाएं भी शुरू की हैं।

देश की सबसे बड़ी वाहन कंपनी टाटा मोटर्स ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कंपनी कोविड-19 के बढ़ते संकट को देखते हुए सतर्क है और उसने अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

टाटा मोटर्स ने कहा कि अनिवार्य जांच के अलावा, संयंत्र में स्क्रीनिंग की जा रही है और किसी में संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर कंपनी सुनिश्चित करती है कि उसे अलग-थलग रखा जाए। कंपनी क्वारंटीन के लिए उसे सभी मदद देती है और उसके संपर्क में आए लोगों का पता लगाती है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि वह अपने कमर्चारियों की देश भर में जारी टीकाकरण कार्यक्रम का लाभ उठाने में मदद कर रही है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के एचआर अधिकारी (ऑटोमोटिव एंड फार्म सेक्टर्स) राजेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि कंपनी अपने कर्मचारियों और उनके पति/पत्नियों के टीकाकरण का खर्च वहन करेगी। इसके लिए कंपनी ने कई जगहों पर अस्पतालों के साथ साझेदारी की है।

एमजी मोटर ने गुजरात के हलोल में स्थित अपना संयंत्र अस्थायी रूप से बंद कर दिया है लेकिन अपने सर्विस सेंटर पर न्यूनतम कर्मचारियों के साथ अब भी काम कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें