लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया ने कहा, ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर सहमति बनी

By भाषा | Updated: June 15, 2021 10:36 IST

Open in App

कैनबरा, 15 जून (एपी) ऑस्ट्रेलियाई व्यापार मंत्री डैन टेहन ने कहा कि ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक मुक्त व्यापार समझौते पर सहमति बनी है, जिसे मंगलवार को जारी किया जाएगा।

ब्रिटेन द्वारा यूरोपीय संघ छोड़ने के बाद यह पहला समझौता है।

टेहन ने कहा कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन ने लंदन में बातचीत के दौरान समझौते पर सहमति जताई।

टेहन ने मुक्त व्यापार समझौते का हवाला देते हुए एक बयान में कहा, ‘‘दोनों प्रधानमंत्रियों ने रात भर लंदन में सकारात्मक बैठक की और एफटीए के संबंध में बचे मुद्दों का समाधान किया।’’

टेहन ने कहा कि यह समझौता नौकरियों, व्यवसायों, मुक्त व्यापार की जीत है और दो उदार लोकतंत्र एक साथ काम करते हुए क्या हासिल कर सकते हैं, इस बात को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि दोनों प्रधानमंत्री मंगलवार सुबह लंदन में औपचारिक घोषणा करेंगे और आगे की जानकारी देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?