लाइव न्यूज़ :

अथर एनर्जी की अपना फास्ट-चार्जिंग कनेक्टर अन्य ईवी दोपहिया विनिर्माताओं को उपलब्ध कराने की पेशकश

By भाषा | Updated: August 10, 2021 10:51 IST

Open in App

मुंबई, 10 अगस्त इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी अथर एनर्जी ने अपने स्वामित्व वाला (प्रॉप्राइटरी) फास्ट-चार्जिंग कनेक्टर अन्य बिजलीचालित दोपहिया विनिर्माताओं को भी उपलब्ध कराने की घोषणा की है। कंपनी का मानना है कि इससे ऐसे वाहनों की स्वीकार्यता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

इससे सभी स्कूटरों के लिए अथर एनर्जी के 200 से अधिक फास्ट चार्जर उपलब्ध होंगे।

कंपनी ने बयान में कहा कि इसके अलावा इससे अन्य मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) को समान मानदंडों वाले उत्पादों का निर्माण करने में मदद मिलेगी। इससे ढांचागत निवेश की लागत में कमी आएगी।

अथर द्वारा डिजाइन कनेक्टर में एसी और डीसी चार्जिंग एक ही कनेक्टर में है। इसका साइज इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसका एकीकरण दोपहिया और तिपहिया के साथ किया जा सकता है।

अथर एनर्जी के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तरुण मेहता ने कहा, ‘‘इलेक्ट्रिक दोपहिया फेम-दो के साथ मुख्यधारा से जुड़ रहा है। इसके लिए उपभोक्ताओं को सार्वजनिक गंतव्यों पर तेज चार्जिंग वाले नेटवर्क की जरूरत है। इस श्रेणी के निर्माण के लिए हम यही कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें