लाइव न्यूज़ :

अटल इनोवेशन मिशन ने कृषि, प्रौद्योगिकी में नवप्रवर्तन पर पुस्तकें जारी कीं

By भाषा | Updated: December 29, 2021 20:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन ने बुधवार को कृषि और प्रौद्योगिकी पर केंद्रित विभिन्न नवोन्मेषों को बयां करने वाली दो पुस्तकें जारी की। इसमें कृषि क्षेत्र में काम कर रहे 70 स्टार्टअप और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में 41 नवाचारों का विवरण शामिल है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, दोनों पुस्तकों में देश के युवा नवोन्मेषकों की सफलता की कहानी को बयां किया गया है।

बयान में कहा गया है, ‘‘आपके लिये नवोन्मेष - कृषि पर केंद्रित नवाचारों का एक संग्रह। इसमें अटल इनोवेशन मिशन के अटल इनक्यूबेशन केंद्रों (एआईसी) द्वारा समर्थित 70 स्टार्टअप की सफलता की कहानी को उकेरा गया है।’’

इसके अलावा अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) से प्रौद्योगिकी पर 41 नवाचारों को बयां करने वाली पुस्तिका-'द इनजेनियस टिंकरर्स’- जारी की गई है।

डिजिटल रूप में दोनों पुस्तकों को ‘ऑनलाइन’ जारी किया गया। इस मौके पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार, नीति आयोग के सदस्य (कृषि) रमेश चंद और अटल इनोवेशन मिशन के मिशन निदेशक चिंतन वैष्णव मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?