लाइव न्यूज़ :

अटल इनोवेशन मिशन और बायर की स्वास्थ्य देखरेख, कृषि खोजों पर काम करने के लिए साझेदारी

By भाषा | Updated: April 13, 2021 19:16 IST

Open in App

मुंबई, 13 अप्रैल सरकार थिंक-टैंक नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम) और जर्मन भेषज और प्रमुख कृषि रसायन निर्माता कंपनी बायर ने मंगलवार को कृषि एवं स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नवाचार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने की दिशा में परस्पर साथ मिलकर काम करने की घोषणा की। एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

एआईएम और बायर के बीच रणनीतिक साझेदारी के संदर्भ में एक इरादा परिपत्र (एसओआई) पर मंगलवार को हस्ताक्षर किया गया।

एसओई के तहत, बायर अपने वर्तमान और भविष्य के कार्यक्रमों तथा कृषि एवं स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एआईएम के साथ सहयोग करेगा।

दक्षिण एशिया के बायर क्रॉपसाइंस के वरिष्ठ बायर प्रतिनिधि और मुख्य कार्यकारी अधिकारी - डी नारायण ने कहा, ‘‘हम एआईएम (नीति आयोग) के साथ साझेदारी करके खुश हैं। इस सहयोग के माध्यम से, हमारा, कृषि और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भारत में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने का है।’’

उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण समय में, उद्यमशीलता और विज्ञान-आधारित नवाचार किसाों की आय को दोगुना करने और पूरे भारत में स्वास्थ्य समाधान तक पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?