लाइव न्यूज़ :

अशोक लेलैंड की इकाई बेंगलुरु परिवहन निगम को करेगी 300 इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति

By भाषा | Updated: November 16, 2021 16:31 IST

Open in App

मुंबई, 16 नवंबर वाणिज्यिक वाहन कंपनी अशोक लेलैंड की इलेक्ट्रिक वाहन इकाई स्विच मोबिलिटी को बेंगलूरु महानगर परिवहन निगम (बीएमटीसी) से 300 इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति एवं परिचालन का ठेका मिला है।

कंपनी ने मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि परिवहन निगम को दी जाने वाली इन इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन एवं रखरखाव का जिम्मा अगले 12 वर्षों तक स्विच मोबिलिटी के पास ही होगा।

इस सकल लागत वाले अनुबंध में बस ऑपरेटर को आपूर्तिकर्ता कंपनी एक तय अवधि के लिए निर्धारित कीमत पर तय सेवाएं मुहैया कराती है।

कंपनी ने कहा कि यह अनुबंध शुद्ध-शून्य उत्सर्जन वाले वाणिज्यिक वाहन मुहैया कराने में दुनिया की अग्रणी कंपनी बनने की उसकी सोच के अनुरूप है।

स्विच मोबिलिटी के कार्यकारी वाइस चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी एंडी पामर ने कहा, ‘‘बेंगलूरु शहर को परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा मुहैया कराने में हमें काफी गर्व हो रहा है। ये सभी वाहन शून्य उत्सर्जन मानक वाले हैं।’’

इन बसों के बीएमटीसी के बेड़े में शामिल होने से सालाना करीब 55 लाख लीटर ईंधन की बचत होगी। इसके साथ ही कार्बन उत्सर्जन में भी 14,500 टन प्रतिवर्ष की कमी आएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार