लाइव न्यूज़ :

अपटस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस ने सेबी के पास आईपीओ के लिये दस्तावेज जमा कराये

By भाषा | Updated: May 16, 2021 18:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मई अपटस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस ने पूंजी बाजार से प्रारम्भिक शेयर बिक्री

के जरिये 3,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिये पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास शुरुआती दस्तावेज जमा कराये हैं।

कंपनी द्वारा दाखिल किये गये मसौदा दस्तावेज के मुताबिक इस प्रारम्भिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में 500 करोड़ रुपये के नये शेयर बिक्री के लिये जारी किये जायेंगे वहीं 6,45,90,695 शेयर कंपनी के प्रवर्तकों और मौजूदा शेयरधारकों की तरफ से बिक्री के लिये पेश किये जायेंगे।

कंपनी के नये शेयरों की बिक्री से प्राप्त राशि कंपनी के पूंजी आधार को मजबूत बनाने और उसकी भविष्य की विकास जरूरतों में किया जायेगा।

आईपीओ के मर्चेंट बैंकिंग सूत्रों के मुताबिक इश्यू से 2,600 करोड़ रुपये से लेकर 3,000 करोड़ रुपये तक जुटाये जाने की उम्मीद है।

कंपनी की 2010 में स्थापना के बाद से ही संपत्ति गुणवत्ता काफी बेहतर रही है। दिसंबर 2020 की स्थिति के मुताबिक कंपनी का एनपीए काफी कम है और उसके प्रबंधनाधीन 3,791 करोड़ रुपये की संपत्ति है जिसमें 72.50 प्रतिशत रिण स्वरोजगार करने वाले ग्राहकों को दिया गया है जबकि शेष 27.50 प्रतिशत कर्ज वेतनभोगी तबके के पास है।

कंपनी की दिसंबर 2020 की स्थिति के अनुसार देशभर में 181 शाखायें हैं और 1,844 कर्मचारी हैं। उसके तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में 56,430 सक्रिय रिण खाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र