लाइव न्यूज़ :

एपटस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस ने बड़े निवेशकों से 834 करोड़ रुपये जुटाये

By भाषा | Updated: August 9, 2021 23:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त एपटस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस ने बोली के लिये आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) खुलने से पहले बड़े यानी एंकर निवेशकों से 834 करोड़ रुपये जुटाये। आईपीओ मंगलवार को खुलेगा।

बीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के अनुसार कंपनी ने 353 रुपये के भाव पर 2,36,26,500 इक्विटी शेयर जारी कर कुल 834 करोड़ रुपये जुटाये।

कंपनी आईपीओ के तहत 500 करोड़ रुपये की नई इक्विटी जारी करेगी जबकि प्रवर्तक तथा मौजूदा शेयरधारक 6,45,90,695 शेयर बिक्री के लिये पेश करेंगे।

निर्गम के लिये कीमत दायरा 346-353 रुपये प्रति शेयर है। इश्यू 10 अगस्त को खुलेगा तथा 12 अगस्त को बंद होगा।

उच्च मूल्य पर कंपनी आईपीओ से 2,780 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो