लाइव न्यूज़ :

धनतेरस के दौरान उपकरण, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों की बिक्री 45 प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: November 3, 2021 19:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली तीन नवंबर धनतेरस के दौरान उपकरण और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों की बिक्री 45 प्रतिशत बढ़ गई। बड़े स्क्रीन वाले टीवी और उत्पादों की प्रीमियम श्रेणी में मजबूत मांग से कंपनियों को त्योहारों के दौरान बिक्री में अच्छी वृद्धि की उम्मीद हैं।

उपकरण और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग हालांकि लगातार मुद्रास्फीति और सेमीकंडक्टर की कमी से जूझ रहा है। वही सोनी, पैनासोनिक, सैमसंग, एलजी और गोदरेज जैसी कंपनियों ने पिछले साल की तुलना में इस बार धनतेरस पर बिक्री में सकारात्मक सुधार देखा है।

कंपनियों के अनुसार इस त्योहारी सीजन में उपभोक्ता खरीद अब तक के उच्चतम स्तर पर है। ई-कॉमर्स उद्योग ग्रामीण और छोटे बाजारों में उपकरण कंपनियों की पैठ बनाने में मदद कर रही है।

देश में त्योहारी सीजन दक्षिण भारत में ओणम के साथ और उत्तर भारत समेत अन्य क्षेत्रों में दशहरा के साथ शुरू होता है और दीपावली तक चलता है। कंपनियों की कुल सालाना बिक्री में त्योहारी सीजन की हिस्सेदारी 30 फीसदी तक होती है।

सोनी इंडिया के प्रबंध निदेशक सुनील नैय्यर ने कहा कि इस धनतेरस पर बड़े स्क्रीन वाले महंगे टीवी की अच्छी मांग है।

उन्होंने कहा कि बाजार में पिछले साल के मुकाबले तेजी है। पिछले साल धनतेरस की बिक्री की तुलना में 30-35 प्रतिशत वृद्धि अनुमानित है।

पैनासोनिक इंडिया और दक्षिण एशिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मनीष शर्मा ने कहा कि कंपनी ने पिछले साल की तुलना में इस बार 24 प्रतिशत अधिक बिक्री की है। साथ ही इस बार धनतेरस पर 'बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया' देखी है।

उद्योग संगठन कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड अप्लायंसेज मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (सीईएएमए) ने कहा कि मंगलवार को धनतेरस समेत पिछले कुछ दिनों में इस क्षेत्र के मध्यम और उच्च श्रेणी वाले खंड में अच्छी बिक्री हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें