लाइव न्यूज़ :

एप्पल आईफोन 13 के प्लास्टिक रैप को हटाकर 600 टन प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकेगी

By भाषा | Updated: October 1, 2021 23:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एप्पल ने अपने आईफोन 13 की पैकेजिंग को फिर से डिजाइन किया है और बाहरी प्लास्टिक रैप को हटाकर वह 600 टन प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने में सक्षम होगी।

एप्पल का लक्ष्य 2030 तक अपने पूरे व्यवसाय को कार्बन न्यूट्रल बनाना है। एप्पल ने आईफोन 13 के डिब्बे के प्लास्टिक रैप को पेपर टैब के साथ टियर-ऑफ स्ट्रिप के साथ बदल दिया है, इससे एक फायदा होगा कि सामान के साथ किया जाने वाले कोई भी छेड़छाड़ दिखाई देगी।

कंपनी ने कहा, ‘‘2030 तक, एप्पल का पूरा व्यवसाय कार्बन न्यूट्रल (शून्य कार्बन उत्सर्जन) होगा, आपूर्ति श्रृंखला से लेकर हमारे द्वारा बनाए जाने वाले हर उपकरण में ग्राहकों द्वारा उपयोग किए जाने वाले पावर कस्टमर तक। इस साल, हमने आईफोन 13 की पैकेजिंग को फिर से डिजाइन करके पर्यावरण पर उसके प्रभाव को कम करने में महत्वपूर्ण प्रगति की है।"

प्रौद्योगिकी कंपनी ने कहा कि बाहरी प्लास्टिक रैप को खत्म करके, कंपनी उत्पादों के जीवनकाल में 600 टन प्लास्टिक से बचने जा रही है, जो इसे 2025 तक सभी पैकेजिंग से प्लास्टिक को पूरी तरह से हटाने के अपने लक्ष्य के करीब लाती है।

गौरतलब है कि पिछले जुलाई में, एप्पल ने 2030 तक अपने पूरे व्यवसाय, विनिर्माण आपूर्ति श्रृंखला और उत्पाद जीवन चक्र में कार्बन न्यूट्रल बनने की अपनी योजना को शुरू किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब