लाइव न्यूज़ :

अपीलीय न्यायाधिकरण ने राणा कपूर, दो अन्य इकाइयों पर सेबी के जुर्माने को बरकरार रखा

By भाषा | Updated: June 21, 2021 23:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने यस बैंक के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राणा कपूर पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना और दो अन्य संस्थाओं पर 50-50 लाख रुपये का दंड लगाने के नियामक सेबी के आदेश को बरकरार रखा है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने दोनों इकाइयों... यस कैपिटल (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड और मोर्गन क्रेडिट्स प्राइवेट लिमिटेड... पर मार्च 2021 में गिरवी रखे शेयर से संबंधित आवश्यक जानकारी सार्वजनिक नहीं करने के लिए जुर्माना लगाया था।

सेबी ने सितंबर 2020 में मोर्गन क्रेडिट लेनदेन के संबंध में खुलासा नहीं करने के लिए कपूर पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था।

नियामक ने अपने आदेश में कहा था कि कपूर ने यस बैंक के निदेशक मंडल को लेन-देन के बारे में जानकारी न देकर अपने और संबंधित पक्षों के बीच एक अपारदर्शी संबंध बनाया।

अपीलीय न्यायाधिकरण ने 18 जून को जारी आदेश में कहा कि जुर्माने की राशि के संदर्भ में हस्तक्षेप का मतलब नहीं है।

सैट ने कहा कि कपूर ने मोर्गन क्रेडिट्स के लेनदेन के लिए व्यक्तिगत गारंटी दी थी।

उसने कहा, ‘‘ये लेन-देन निश्चित रूप से सूचीबद्ध इकाई यानी यस बैंक को सीधे प्रभावित करने की प्रकृति के हैं। इसलिए, अच्छे निर्णय लेने की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए यह अपीलकर्ता के लिये जरूरी था कि वह लेन-देन के बारे में सूचीबद्ध कंपनी यस बैंक के निदेशक मंडल को जानकारी देता।’’

अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा, ‘‘हम जुर्माने की राशि कम करने को लेकर कोई ऐसी वजह नहीं देखते। अत: अपील खारिज की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra Local Body Polls Result: महायुति 214, एमवीए 49, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, जानें किस पार्टी को कितनी सीटें

क्रिकेटस्मृति मंधाना श्रीलंका के खिलाफ पहले T20I में एक बड़ा मील का पत्थर हासिल करने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनी

भारतस्थानीय निकाय चुनावः 286 में से 212 सीट पर जीत?, अशोक चव्हाण बोले- भाजपा के 3,300 पार्षद निर्वाचित, जनवरी 2026 में 29 नगर निगमों चुनावों पर असर दिखेगा?

भारतबिहार में फाइनेंस कंपनियों के कर्ज से परेशान लोग आत्महत्या करने को मजबूर, पुलिस ने लिया गंभीरता से, ईओयू को दी कार्रवाई की जिम्मेदारी

भारतमुंबई निगम चुनावः नगर परिषद और पंचायत में करारी हार?, ठाकरे-पवार को छोड़ वीबीए-आरपीआई से गठजोड़ करेंगे राहुल गांधी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनागपुर नगर निगम चुनावः अगला महापौर भाजपा से हो, नितिन गडकरी ने कहा-विकास कार्य केवल एक ट्रेलर, "फिल्म अभी शुरू होनी बाकी है"

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: आज के ईंधन के दाम: दिल्ली, मुंबई से लेकर पटना तक; जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

कारोबारPost Office Scheme: 1000 हजार रुपये से शुरू करें पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम, 5 साल बाद मिलेगा 4 लाख का निवेश; जानें कैसे मिलेगा फायदा

कारोबारअब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानें तरीका और इसके फायदे

कारोबारखरीफ के लिए 425 करोड़ रुपए, किसानों से दलहन-तिलहन उपार्जन की केन्द्र ने दी स्वीकृति