लाइव न्यूज़ :

सूचीबद्धता के दिन 30 प्रतिशत बढ़त के साथ बंद हुआ एंटोनी वेस्ट का शेयर

By भाषा | Updated: January 1, 2021 18:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जनवरी एंटोनी वेस्ट हैंडलिंग सेल के शेयर ने शुक्रवार को कारोबार की बढ़िया शुरुआत की। कंपनी का शेयर सूचीबद्धता के बाद कारोबार के पहले दिन निर्गम दर की तुलना में करीब 30 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 407.25 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी ने 315 रुपये के भाव पर शेयर जारी किये थे।

एंटोनी वेस्ट हैंडलिंग का शेयर बीएसई पर 36.50 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 430 रुपये के भाव पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में कारोबार के दौरान शेयर बढ़कर 492.75 रुपये के भाव पर पहुंच गया, जो 56.42 प्रतिशत की बढ़त है। अंतत: यह 29.28 प्रतिशत की बढ़त लेकर 407.25 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर शेयर 436.10 रुपये के भाव पर सूचीबद्ध हुए, जो 38.44 प्रतिशत की बढ़त है। एनएसई पर यह 29.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 409 रुपये पर बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1,151.99 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी के 300 करोड़ रुपये के आईपीओ को पिछले महीने 15 गुना अभिदान मिला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें