लाइव न्यूज़ :

निफ्टी भारत बांड सीरीज में एक और सूचकांक शुरू

By भाषा | Updated: December 2, 2021 20:34 IST

Open in App

नयी दि्ल्ली, दो दिसंबर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की सूचकांक सेवा अनुषंगी एनएसई इंडिसेज लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को 'निफ्टी भारत बांड' सूचकांक श्रृंखला के तहत एक नया सूचकांक शुरू किया।

भारत बांड सूचकांक श्रृंखला एक लक्षित परिपक्वता तारीख के ढांचे पर चलती है जिसमें श्रृंखला का हरेक सूचकांक 'एएए' रेटिंग वाले बांड के पोर्टफोलियो के प्रदर्शन को परखता है।

एनएसई के बयान के मुताबिक, निफ्टी भारत बांड सीरीज के तहत निफ्टी भारत बांड सूचकांक- अप्रैल 2032 शुरू किया गया है।

इसके पहले एनएसई इंडिसेज की तरफ से भारत बांड सीरीज के तहत अप्रैल 2023, अप्रैल 2025, अप्रैल 2030 और अप्रैल 2031 सूचकांक जारी किए जा चुके हैं।

एनएसई इंडिसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश अग्रवाल ने कहा, "इस सीरीज का पांचवां सूचकांक वर्ष 2032 में परिपक्व होने वाले निफ्टी भारत बांड सूचकांक के प्रदर्शन पर नजर रखेगा। इससे निश्चित आय वाले निवेशकों को निवेश के अधिक अवसर मिल पाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें