लाइव न्यूज़ :

Amrit Bharat Station Scheme: रेलवे 1275 स्टेशन पर शुरू कर रहा ये योजना, खुश हो जाएंगे आप, जानें इसका फायदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2023 20:53 IST

Amrit Bharat Station Scheme: स्टेशन पर दृष्टिबाधित लोगों की विभिन्न सुविधाओं की सूचना तथा स्थान का पता लगाने में मदद करने के लिए विभिन्न स्थानों पर ब्रेल लिपि में संकेतक भी लगाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे1,275 रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास के लिए चिह्नित किया गया है।अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के साथ ही ट्रेन स्टेशनों पर अलग-अलग रंगों में संकेतक लगे हुए हैं।प्रत्येक रंग किसी निश्चित पहचान के लिए होगा।

Amrit Bharat Station Scheme: रेलवे ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिकीकरण के लिए अधिसूचित 1,200 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर भी मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) स्टेशन पर लगे रंगीन और दिव्यांग अनुकूल संकेतकों को लगाने का फैसला किया है।

 

सूत्रों ने बताया कि यह अपनी तरह का पहला प्रयास है जिससे न केवल स्टेशनों का कायाकल्प होगा बल्कि उसके डिजाइन में एकरूपता भी आएगी। मध्य रेलवे ने सीएसएमटी को अंतरराष्ट्रीय रूप देने तथा इस विश्व धरोहर स्थल स्टेशन को अलग स्वरूप प्रदान करने के लिए नए संकेतक बोर्ड और पहचानसूचक बोर्ड लगाने का फैसला किया है।

विविध रंगों और बड़े-बड़े अक्षरों वाले ये बोर्ड दूर से भी देखे जा सकते हैं। स्टेशन पर दृष्टिबाधित लोगों की विभिन्न सुविधाओं की सूचना तथा स्थान का पता लगाने में मदद करने के लिए विभिन्न स्थानों पर ब्रेल लिपि में संकेतक भी लगाए गए हैं। गौरतलब है कि सीमावर्ती इलाकों समेत कुल 1,275 रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास के लिए चिह्नित किया गया है।

ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के साथ ही ट्रेन स्टेशनों पर अलग-अलग रंगों में संकेतक लगे हुए हैं। प्रत्येक रंग किसी निश्चित पहचान के लिए होगा। अभी तक भारतीय रेलवे द्वारा लगाए जाने वाले संकेतकों के फॉन्ट में कोई एकरूपता नहीं होती जबकि अक्सर उनके रंग पीले-काले, नीले-लाल-सफेद होते हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘सीएसएमटी स्टेशन पर संकेतक बोर्ड के स्वरूप के अनुसार ही अमृत भारत योजना के तहत आने वाले सभी स्टेशन पर एक जैसे संकेतक बोर्ड लगाए जाएंगे।’’ सभी स्टेशनों पर रेलवे बोर्ड द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों के अनुसार दिव्यांगजन के लिए सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। 

 

टॅग्स :भारतीय रेलRailway Ministryमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम