लाइव न्यूज़ :

US Economy Survey: अमेरिका में हलचल तेज, मंदी की आशंका, कंपनियां कर सकती हैं नौकरियों में कटौती, खर्च कम करने की कोशिश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2023 15:07 IST

US Economy Survey: अमेरिका में इस साल मंदी दस्तक दे सकती है। ‘नेशनल एसोसिएशन फॉर बिजनेस इकोनॉमिक्स (एनएबीई)’ का यह सर्वे जनवरी में किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देफेडरल रिजर्व के जोर देने का असर अर्थव्यवस्था पर पड़ना शुरू हो चुका है और रफ्तार घट रही है। कंपनियों में भर्तियों की योजना को औसतन शून्य से नीचे सात अंक प्रदान किए जबकि अक्टूबर में यह आंकड़ा आठ था।

न्यूयॉर्कः अमेरिका के अर्थशास्त्रियों के एक सर्वेक्षण में पता चला है कि कई उद्यमों में नौकरियों में कटौती की जा सकती है और महामारी के बाद पहली बार विस्तार पर खर्च को कम किया जा सकता है। यह बात इस ओर इशारा करती है कि ब्याज दरें बढ़ाने पर फेडरल रिजर्व के जोर देने का असर अर्थव्यवस्था पर पड़ना शुरू हो चुका है और इसकी रफ्तार घट रही है।

 

सर्वे में कहा गया कि कारोबारियों को यह चिंता है कि केंद्रीय बैंक के फैसले का अर्थव्यवस्था पर और भी भारी असर पड़ सकता है और इससे अमेरिका में इस साल मंदी दस्तक दे सकती है। ‘नेशनल एसोसिएशन फॉर बिजनेस इकोनॉमिक्स (एनएबीई)’ का यह सर्वे जनवरी में किया गया।

इसमें शामिल प्रतिभागियों ने अपनी कंपनियों में भर्तियों की योजना को औसतन शून्य से नीचे सात अंक प्रदान किए जबकि अक्टूबर में यह आंकड़ा आठ था। एनएबीई ने कहा कि मुद्रास्फीति को देखते हुए कारोबार अपने कर्मचारियों को उच्च वेतन देना जारी रखेंगे।

एनएबीई की अध्यक्ष जूलिया कोरोनाडो ने एक बयान में कहा, ‘‘जनवरी 2023 के एनएबीई कारोबारी परिस्थिति सर्वेक्षण में इस बात को लेकर व्यापक चिंता देखने को मिली है कि इस साल मंदी शुरू हो सकती है।’’ मुद्रास्फीति से निपटने के लिए केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में आक्रामक तरीके से वृद्धि कर रहा है। उसका प्रयास अमेरिकी अर्थव्यवस्था की रफ्तार को कम करना लेकिन इसके साथ ही इसे मंदी में जाने से बचाना भी है। फेडरल रिजर्व इस सप्ताह ब्याज दरें फिर से बढ़ा सकता है।

टॅग्स :अमेरिकानौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स