लाइव न्यूज़ :

अमेजन ने सूरत में पहला ‘डिजिटल केंद्र’ स्थापित किया

By भाषा | Updated: July 8, 2021 14:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जुलाई अमेजन इंडिया ने गुरुवार को गुजरात के सूरत में अपना पहला डिजिटल केंद्र शुरू किया, जो कंपनी द्वारा 2025 तक भारत के एक करोड़ छोटे और मझोले उद्योगों को डिजिटल बनाने की पहल का हिस्सा है।

कंपनी द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने आभासी रूप से इस डिजिटल केंद्र का उद्घाटन किया।

रूपाणी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अपने संबोधन में इस पहल के लिए अमेजन को धन्यवाद दिया और भरोसा जताया कि केंद्र सूरत शहर में सक्रिय लगभग 41,000 एमएसएमई के लिए फायदेमंद साबित होगा।

अमेजन डिजिटल केंद्र एमएसएमई को ई-कॉमर्स से होने वाले फायदों की जानकारी देगा और उन्हें माल भेजने, डिजिटल मार्केटिंग सेवाओं, जीएसटी और कराधान जैसी सेवाओं के लिए भी सहायता देगा।

इस मौके पर अमेजन इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कंट्री हेड अमित अग्रवाल ने कहा कि कंपनी ने जब 2013 में देश में अपना परिचालन शुरू किया था, तब ई-कॉमर्स आमतौर पर शहरों से संबंधित था।

उन्होंने आगे कहा कि कंपनी ने विक्रेताओं को पूरे भारत और विश्व स्तर पर ग्राहकों तक पहुंचने में सक्षम बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है, और इसके लिए प्रौद्योगिकी, लॉजिस्टिक्स, वितरण बुनियादी ढांचे और डिजिटल भुगतान में उल्लेखनीय निवेश किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें